सेंट्रल जेल में हफ्तावसूली का आरोप, रुपए नहीं देने पर सजायाफ्ता बंदी से मारपीट

जेल में वसूली

सेंट्रल जेल में हफ्तावसूली का आरोप, रुपए नहीं देने पर सजायाफ्ता बंदी से मारपीट
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी विष्णु से मारपीट और धमकी के दम पर दो अन्य सजायाफ्ता कैदियों (शिराज सिंह और विक्रम) द्वारा ₹64,000 की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर लालकोठी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल प्रशासन की मिलीभगत की जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। जयपुर की सेन्ट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल में बंद दो अन्य सजायाफ्ता कैदियों ने धमकी और मारपीट के बल पर उससे पिछले चार महीनों में 64 हजार रुपए वसूल लिए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर लालकोठी थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी 23 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि उसके पति विष्णु को नवंबर 2025 में आदर्श नगर फायरिंग प्रकरण में गिरफ्तार किया था और सजा सुनाए जाने के बाद से वह जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। 

शिकायत में कहा कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी शिराज सिंह उर्फ  चेतन बन्ना और विक्रम जो जेल के मुख्य प्रवेश क्षेत्र (चीफ  जाली) पर कार्यरत हैं, लंबे समय से बंदियों से अवैध वसूली करता हैं। आरोप है कि जेल में एक माह पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके पति को रुपए देने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन