पूर्णिमा कॉलेज का दीक्षांत समारोह : 514 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, राठौड़ बोले- आज के दौर की तकनीकों के साथ रहे अपडेट

समारोह में 514 स्टूडेंट्स को आरटीयू की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया

पूर्णिमा कॉलेज का दीक्षांत समारोह : 514 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, राठौड़ बोले- आज के दौर की तकनीकों के साथ रहे अपडेट

पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (PCE) और पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (PIET) में शनिवार को 11वां दीक्षांत समारोह हुआ। बैच 2021-25 के कुल 514 विद्यार्थियों को RTU डिग्री मिली। डॉ. एनएस राठौड़ ने करियर पर फोकस और नई तकनीकों से अपडेट रहने की प्रेरणा दी, वहीं डायरेक्टर राहुल सिंघी ने कौशल विकास और निरंतर सीखने पर जोर दिया।

जयपुर। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ  इंजीनियरिंग (पीसीई) और पूर्णिमा इंस्टीट्यूट  इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पीआईईटी) में शनिवार को बैच 2021-25 के स्टूडेंट्स के लिए 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। दोनों समारोह में 514 स्टूडेंट्स को आरटीयू की डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। डिग्रियों के मिलने के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ  एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एनएस राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि 305 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गई।

डॉ.राठौड़ ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हुए कॅरियर पर ोकस करने पर जोर दिया और आज के दौर की तकनीकों के साथ अपडेट रहने की अपील की।  इसी प्रकार पीआईईटी के समारोह में बैच 2021-25 के 209 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्णिमा गु्रप के डायरेक्टर आर्किटेक्ट राहुल सिंघी समारोह के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ग्रेजुएट्स को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए वर्तमान दौर में कौशल विकास, अनुकूलन क्षमता और निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम
मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित कई देशों में कक्षा 12...
जयपुर रेंज में 15 दिन का ऑपरेशन एंटी वेनम आज से होगा शुरू : मादक पदार्थ बेचान के हॉट स्पॉट चिह्नित, होगी धर-पकड़
छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाट में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक
फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक : गरीबी मुक्त गांव योजना में जयपुर प्रदेश में प्रथम, कलक्टर ने की ने अधिकारियों की सराहना
एम्सटर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, कोई हताहत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अन्य देशों से युद्धपोत भेजने का किया आग्रह, ईरान की सैन्य शक्ति खत्म करने का दावा
पूर्णिमा कॉलेज का दीक्षांत समारोह : 514 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, राठौड़ बोले- आज के दौर की तकनीकों के साथ रहे अपडेट