एनआईआईटी यूनिवर्सिटी का 16वां दीक्षांत समारोह, 275 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
यूनिवर्सिटी का प्लेसमेंट का दावा
जयपुर। एनआईआईटी यूनिवर्सिटी ने नीमराना स्थित कैंपस में 16वां दीक्षांत समारोह मनाया। समारोह में बीटेक, बीबीए और आईएमबीए पाठ्यक्रमों के 275 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर विश्चवविद्यालय ने वर्ष 2026 के स्नातक बैच के लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का दावा किया। विश्चविद्यालय के अनुसार, 73 प्रतिशत से अधिक बीटेक विद्यार्थियों को प्री.प्लेसमेंट ऑफर भी मिले हैं। विश्वविद्यालय के चांसलर अमिताभ कांत ने कहा कि आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस एआई और अन्य उभरती तकनीकें सीखने, काम करने और समस्याओं के समाधान के तरीकों को बदल रही हैं।
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट प्रो.प्रकाश गोपालन ने कहा कि 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सफ लता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यहां की समग्र शिक्षा विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से व्यावसायिक दक्षता विकसित करने पर केंद्रित है।

Comment List