स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत

धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता की नई पहल 

स्वच्छता और जागरूकता के लिए निगम ने चलाया विशेष अभियान : धार्मिक अवशेष का उचित तरीके से निस्तारण करने के लिए किया प्रेरित, श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व से कराया अवगत

जयपुर के आदर्श नगर जोन स्थित गलता पीठ कुण्ड पर नगर निगम ने स्वच्छता अभियान चलाया। श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री जल में न प्रवाहित कर वैज्ञानिक निस्तारण के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत मंदिरों में अलग पात्र रखकर फूल, माला, दीपक व अन्य सामग्री अलग-अलग एकत्र करने की पहल शुरू की गई।

जयपुर। नगर निगम आदर्श नगर जोन के वार्ड संख्या 130 स्थित गलता पीठ कुण्ड पर स्वच्छता एवं जन जागरूकता को समर्पित एक विशेष अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुण्ड पर आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा पाठ में उपयोग की गई सामग्री जैसे फूल माला, कपड़े, दीपक एवं अन्य धार्मिक अवशेष का उचित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि इन सामग्रियों को सीधे जल स्रोत में प्रवाहित करने से जल प्रदूषण बढ़ता है। निगम की टीम ने श्रद्धालुओं को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के उद्देश्यों के संदेश से अवगत कराया गया।

धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता की नई पहल 

नगर निगम की ओर से धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है। मंदिरों में अलग-अलग पात्र रखवाए गए हैं, जिनमें श्रद्धालु पूजा पाठ से निकलने वाली सामग्री जैसे धार्मिक तस्वीरें, फूल माला, दीपक, रोली टीका अन्य पूजा सामग्री अलग-अलग डाल सकें।

Tags: awareness

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंटकॉम रिपोर्ट का दावा: अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से खतरों का दिया हवाला सेंटकॉम रिपोर्ट का दावा: अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले, ईरान के परमाणु कार्यक्रम से खतरों का दिया हवाला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अब तक 11,000 ठिकानों पर हमले किए गए...
राजस्थान में 6000 मेगावाट ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा : राज्य में स्थापित हो बीईएसएस परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट और रुपये में जारी गिरावट के बीच एफपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही महीने में की 1,00,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली
गंदगी में तैयार हो रहा था खाना : चिकित्सा विभाग ने मारा छापा, अनहाइजीनिक परिस्थितियों में तैयार की जा रही थी खाद्य सामग्री
अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा: अल-कायदा, लश्कर और जैश जैसे गुट सक्रिय, पाकिस्तान पंद्रह आतंकी संगठनों का गढ़
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार: बालिका सकुशल बरामद, पुलिस जांच शुरू