परकोटे में रात को निगम चलाएगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 36 टीमों का किया गठन, शहर की रैकिंग सुधार के लिए आमजन की बड़ी भागीदारी

महिला कर्मचारियों को शामिल नहीं किया

परकोटे में रात को निगम चलाएगा ऑपरेशन क्लीन स्वीप : 36 टीमों का किया गठन, शहर की रैकिंग सुधार के लिए आमजन की बड़ी भागीदारी

स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम शनिवार रात परकोटे में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाएगा। रात 12 से सुबह 5 बजे तक 36 टीमें चांदपोल, जौहरी बाजार, हवामहल समेत तंग गलियों की सफाई करेंगी। अभियान में 2500 सफाईकर्मी जुटेंगे। निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कहा, यह अभियान स्वच्छ जयपुर के संकल्प को नई मजबूती देगा।

जयपुर। जयपुर की रैकिंग सुधार के लिए नगर निगम शनिवार को शहर के परकोटे क्षेत्र में रात के समय ऑॅपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चलाएगा। इसके लिए निगम ने सीएसआई के नेतृत्व में 36 टीमों गठन किया है। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने गुरूवार को मीडिया को बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर शहर की रैकिंग सुधार के लिए निगम के साथ ही आमजन की बड़ी भागीदारी है। इसके लिए निगम ने पहल करते हुए स्वच्छ मैराथन, रंग दे गुलाबी के बाद कि शहर के चांदपोल, किशनपोल, काले हनुमान मंदिर, जौहरी बाजार, न्यू गेट सांगानेरी गेट, हवामहल, छोटी चौपड़ व बड़ी चौपड़ सहित परकोटे क्षेत्र में शनिवार को रात 12 बजे से सुबह करीब 5 बजे तक परकोटा क्षेत्र एवं तंग गलियों को साफ करने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चलाया जाएगा। कसेरा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए सीएसआई के नेतृत्व में 36 टीमों का गठन किया है, जिसमें एक स्थानीय एसआई, एक दूसरे इलाके का एसआई एवं 40 से 50 सफाईकर्मी शामिल होंगे।

अभियान रात के समय चलाया जाएगा, इसलिए इसमें महिला कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र की सफाई के लिए नियमित तौर पर करीब पांच सौ सफाई कर्मचारी काम करते है लेकिन अभियान में करीब 2500 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

Tags: clean

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार: अखबार और तेल बेचकर उठाते थे पढ़ाई का खर्च, आज बने सम्राट कैबिनेट के मंत्री, पहचाना कौन..? बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार: अखबार और तेल बेचकर उठाते थे पढ़ाई का खर्च, आज बने सम्राट कैबिनेट के मंत्री, पहचाना कौन..?
बिहार की सम्राट सरकार में प्रमोद चंद्रवंशी का मंत्री बनना संघर्ष की जीत है। कभी पटना की सड़कों पर अखबार...
आईपीएल-2026 :  लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को 9 रन से हराया, मिचेल मार्श का शतक
जोशी की अनैतिक और दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी निंदनीय : एसीबी की ओर से कानून के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन, गहलोत ने कहा- पहले नोटिस देकर पूछताछ करने का नियम
सोमनाथ : आस्था और अटूट संकल्प का प्रतीक
घूमने आए पर्यटकों की कार चोरी : पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वाहन बरामद
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट : सेंसेक्स 212 अंक गिरकर 77,631 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
अमेरिकी कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका : 10% अस्थायी वैश्विक आयात शुल्क को बताया गलत, कहा- कानूनी रूप से उचित नहीं