अवैध एरियल केबल पर निगम की कार्रवाई : टीमों ने विद्युत पोल्स पर लगाई अवैध केबल और क्रॉसिंग को हटाया, विजिलेंस टीम करेगी निगरानी
शहर के सौन्दर्यकरण को देखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया
नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन में सुबह 5 बजे से अभियान चलाकर विद्युत पोलों पर लगी अवैध एरियल केबल और क्रॉसिंग हटाईं। गांधी पथ, लालरपुरा, गिरधारीपुरा, गजसिंहपुरा सहित कई मार्गों पर कार्रवाई हुई। आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि शहर सौंदर्यीकरण हेतु यह अभियान चला आगे विजिलेंस गश्त जारी रहेगी। कड़ी निगरानी रहेगी।
जयपुर। नगर निगम जयपुर की टीमों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत बुधवार को सुबह 5 बजे से झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन की टीम व प्रवर्तन दस्ते के अभियान चलाकर विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाता कम्पनी एवं अन्य डिजिटल केबल सर्विस प्रोवाइडर की ओर से विद्युत पोल पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं अवैध क्रॉसिंग को हटाया गया।
आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि जयपुर शहर के सौन्दर्यकरण को देखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया, जिसके तहत झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन के गांधी पथ रोड़, लालरपुरा रोड़, गिरधारीपुरा रोड़, गजसिंहपुरा रोड़ एवं अन्य मार्गो पर टीमों ने विद्युत पोल्स पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं अवैध क्रॉसिंग को हटाया। भविष्य में ऐसे स्थानों पर विजिलेंस टीम की ओर से गश्त करवाकर निगरानी होगी।
Tags: cable
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jul 2026 19:02:42
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...

Comment List