अस्थाई अतिक्रमणों पर निगम की कार्रवाई : 7 कैंटर सामन जब्त, यातायात कराया सुचारू
भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
नगर निगम की सतर्कता शाखा ने गुरुवार को शहरभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसएमएस अस्पताल, जेके लोन, जगतपुरा, महल रोड और लालकोठी मंडी समेत कई इलाकों से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। कार्रवाई में 7 कैंटर सामान जब्त किया गया। निगम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर भारी जुर्माना और सख्त कार्रवाई होगी।
जयपुर। नगर निगम की सतर्कता शाखा ने गुरूवार को विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 7 कैंटर सामान जब्त किया। उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्राधिकार में एसएमएस अस्पताल गेट नं. 1, 2 व 3, बांगड़, ट्रोमा, जेके लोन अस्पताल, 7 नंबर चौराहा जगतपुरा, महल रोड, निलय कुंज योजना के पास, लालकोठी मण्डी किसान मार्ग से अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान सात केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया दौरे के दौरान कार्रवाई करते हुए सतर्कता टीम ने मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Tags: traffic
Related Posts
Post Comment
Latest News
31 May 2026 10:25:25
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...

Comment List