गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत

प्लास्टिक-कचरा खाने को मजबूर

गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिमी राजस्थान में गोवंश की दुर्दशा को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर में गायें भूख-प्यास और प्लास्टिक खाने से मर रही हैं। चारा तीन गुना महंगा है, फिर भी चारा डिपो और पशु शिविर नहीं खुले। गहलोत ने तुरंत सूखा घोषित कर चारा-पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पश्चिमी राजस्थान में गोवंश की दुर्दशा पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई क्षेत्रों में गायें भूख-प्यास से मर रही हैं, प्लास्टिक-कचरा खाने को मजबूर हैं और चारा तीन गुना महंगा हो गया है। 30 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर में चारा डिपो खोलने की घोषणा की थी, लेकिन आठ दिन बाद भी न डिपो खुले, न पशु शिविर। गडरारोड में 23 पटवार मंडलों के प्रस्ताव मंजूरी के इंतजार में हैं।

सरकार आचार संहिता का बहाना बना रही है, जबकि पहले तैयारी होनी चाहिए थी। गौशालाओं को सिर्फ 50 रुपये प्रति बड़े पशु मिल रहे हैं, जबकि खर्च दोगुना है। जैसलमेर के भाजपा विधायक तक सूखा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। गहलोत ने मुख्यमंत्री से तुरंत सूखा घोषित कर चारा-पानी की व्यवस्था करने की मांग की।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई