गोपाष्टमी पर गायों का पूजन : श्रद्धा और उत्साह का रहा माहौल, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने खिलाया चारा

गोविंद देव जी मंदिर में विधि-विधान से गौपूजन और आरती संपन्न हुई

गोपाष्टमी पर गायों का पूजन : श्रद्धा और उत्साह का रहा माहौल, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने खिलाया चारा

जयपुर में गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। गोविंद देव जी मंदिर सहित विभिन्न गौशालाओं में विधिवत गौपूजन, आरती और दान हुआ। भक्तों ने गायों को हरा चारा, गुड़ और दलिया खिलाया। हिंगोनिया, सांगानेर व अन्य स्थानों पर दिनभर भक्ति, सेवा और सद्भाव का वातावरण बना रहा।

जयपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न मंदिरों, घरों और गौशालाओं में गायों का विशेष पूजन किया गया। गोविंद देव जी मंदिर में विधि-विधान से गौपूजन और आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में गौसेवा और दान का पुण्य अर्जित किया। शहर की प्रमुख गौशालाओं, सांगानेर स्थित श्री पिंजरापोल, दुर्गापुरा, हिंगोनिया, ढहर के बालाजी, खोले के हनुमानजी, हाथोज और बगरू में भक्तों की भीड़ रही। सुबह प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने हरिनाम संकीर्तन करते हुए गायों को हरा चारा, गुड़, दलिया, फल-सब्जियां और औषधीय लड्डू खिलाए।

गौभक्तों ने बड़ी संख्या में गौ सवा मणि और गौ छप्पन भोग के आयोजन किए। हिंगोनिया गौशाला में विशेष सजावट के बीच गौमाता का पूजन किया गया। दिनभर भक्ति, सेवा और सद्भाव का वातावरण बना रहा। शहरभर में गोपाष्टमी पर्व पर गायों के प्रति आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

गोपाष्टमी पर गोविंद देव जी मंदिर में हुआ गायों का पूजन :

गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धापूर्वक गायों का पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गौमाता की आरती उतारी और उन्हें हरा चारा, गुड़ व दलिया खिलाया। भक्तों ने गौसेवा का संकल्प लेते हुए दान भी किया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। गोपाष्टमी पर्व पर गायों के प्रति श्रद्धा और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

Read More एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में अब शाम को भी लगेगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी राहत 

 

Read More युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या कर खुद को भी किया मारने का प्रयास : प्रेमी युगल में मौत से पहले हुआ विवाद, युवती ने मौके पर दम तोड़ा, युवक की उपचार के दौरान मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा