बिना लाईसेंस चल रहे कैफे और ढाबों पर शिकंजा : निगम की कार्रवाई में 5 प्रतिष्ठान बंद, NBC को भी जारी किया था नोटिस

नथिंग बिफोर कॉफी और लव ओवर कॉफी को नोटिस जारी

बिना लाईसेंस चल रहे कैफे और ढाबों पर शिकंजा : निगम की कार्रवाई में 5 प्रतिष्ठान बंद, NBC को भी जारी किया था नोटिस
शहर में बिना आरएमए व्यापार  लाईसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम ने मालवीय नगर में पांच कैफे और ढाबों को बंद कर दिया। निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कांकरिया के नेतृत्व में संयुक्त दल ने कार्रवाई।

जयपुर। शहर में बिना आरएमए व्यापार लाईसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम ने मालवीय नगर में सोमवार को पांच कैफे और ढाबों को बंद कर दिया। निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कांकरिया के नेतृत्व में संयुक्त दल ने कार्रवाई की। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कांकरिया ने बताया कि आरएमए व्यापार अनुज्ञा पत्र के  बिना संचालित प्रतिष्ठानों की जांच हो रही है और जांच के दौरान बिना लाईसेंस चलने वालों एवं लाईसेंस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से पूर्व लव ओवर कॉफी, श्री गोविंदम भोजनालय, जेएमडी बेकर्स एवं फास्ट फूड, नथिंग बिफोर कॉफी और स्टारस्टड कैफे को नोटिस जारी किए थे, लेकिन प्रतिष्ठान संचालकों ने लाईसेंस नहीं लिया। 

इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग के आदेशों के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शहर के होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, कैंटीन, मिठाई की दुकान, बेकरी, कन्फेक्शनरी, नमकीन और आइसक्रीम कारखाना संचालकों से अपील की है कि वे आवश्यक व्यापार अनुज्ञा पत्र प्राप्त कर ही प्रतिष्ठान चलाएं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर