एनसीआर में प्रदूषणकारी वाहनों पर कसेगा शिकंजा : पेट्रोल पंपों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, यातायात जाम से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश

बसों को स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों से बदलने के लिए शिविर लगाने को कहा

एनसीआर में प्रदूषणकारी वाहनों पर कसेगा शिकंजा : पेट्रोल पंपों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन, यातायात जाम से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश
प्रदूषण रोकने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए। बीएस-6 से पुराने ट्रक-बसों को स्वच्छ ईंधन वाहनों से बदलने, ई-बसें बढ़ाने और पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग-एएनपीआर लगाने को कहा। अलवर, भरतपुर, भिवाड़ी व नीमराना में सड़क कार्य 31 अक्टूबर तक पूरे होंगे।

जयपुर। एनसीआर क्षेत्र में दीपावली और सर्दियों के दौरान संभावित वायु प्रदूषण को देखते हुए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक लेकर प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की। उन्होंने पुराने और अधिक प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ  कार्रवाई, सड़क की धूल, औद्योगिक उत्सर्जन, पराली जलाने और यातायात जाम से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने परिवर्तन योजना के तहत बीएस 6 से पहले के ट्रको, बसों को स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों से बदलने के लिए शिविर लगाने को कहा। अलवर, भरतपुर और भिवाड़ी में ई बसों का विस्तार करने तथा एनसीआर के सभी पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और एएनपीआर व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलवर, भरतपुर, भिवाड़ी और नीमराना में सड़क पुनर्विकास एवं मरम्मत कार्य 31 अक्टूबर तक पूरे करने को कहा। प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की हर 15 दिन में समीक्षा होगी।

Tags: crackdown

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू रविवार की राहत के बाद संकट: कल से 3 दिन बैंकों में देशव्यापी तालाबंदी, जयपुर की मुख्य शाखाओं पर रहा भारी रश; 5-डे बैंकिंग व अन्य मांगों को लेकर UFBU की तीन दिवसीय हड़ताल कल से शुरू
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल...
केरल में प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
बस्तर में बाढ़ का कहर जारी! सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन, 805 लोगों को सुरक्षित निकाला, 4,798 राहत शिविरों में
जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच
LPU में यौन उत्पीड़न के दावों पर बवाल: अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, जांच के लिए SIT गठित ; प्रशासन ने आरोपों को बताया अफवाह
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़: देशी-विदेशी पर्यटकों का तिलक और माला से स्वागत, आमेर में कालबेलिया तो जंतर मंतर पर शहनाई वादन ने बांधा समां
पश्चिम रेलवे मंडल का फैसला: यात्रियों को सुविधा, चलेगी अतिरिक्त ट्रेन