क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने मां के साथ किए गोविंद देवजी के दर्शन : फैंस में फोटो लेने की होड़, मंदिर में घेरा
कुछ समय के लिए असहज नजर आए
आईपीएल मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे। दर्शन की खबर मिलते ही फैंस उमड़ पड़े और फोटो-वीडियो लेने की होड़ मच गई। भीड़ के बीच अभिषेक कुछ असहज दिखे। शनिवार को एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला होगा।
जयपुर। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा शुक्रवार को अपनी मां के साथ गोविंद देवजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस बात की जानकारी मिलते ही फैंस ने फोटो और वीडियो लेने की होड़ हो गई। मंदिर परिसर के अंदर भी फैंस ने उन्हें घेर लिया, जिससे वे कुछ समय के लिए असहज नजर आए।
गोविंददेवजी मंदिर आए अभिषेक शर्मा ने अपनी मां के साथ मंदिर में आरती और पूजा-अर्चना की। वहीं मंदिर से वापस जाते समय भी फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। शनिवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में शाम को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मैच खेला जाना है।

Comment List