राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी
महंगाई और चारे का गहरा सकता है संकट
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रीगंगानगर के पदमपुर-घड़साना में पानी की कमी को पूरे राजस्थान के लिए चेतावनी बताया। नहरों में पानी नहीं मिलने से मूंग-ग्वार की करीब 50% फसल सूख गई, गन्ना उखाड़ना पड़ रहा है। औसत से 11% कम बारिश और 23 से ज्यादा जिलों में सूखे जैसे हालात के बीच गहलोत ने सूखा राहत, चारा डिपो और वैकल्पिक सिंचाई-पेयजल व्यवस्था की मांग की।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि श्रीगंगानगर के पदमपुर और घड़साना की तस्वीरें सिर्फ एक जिले की नहीं, पूरे राजस्थान के लिए चेतावनी हैं। किसानों को नहरों में पानी न मिलने से मूंग की फसल पर हल चलाना पड़ रहा है। मूंग-ग्वार की करीब 50 प्रतिशत फसल सूख चुकी है और गन्ना भी उखाड़ना पड़ रहा है।
गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में औसत से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है तथा 23 से अधिक जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। समय रहते कदम न उठाए गए तो अकाल, महंगाई और चारे का संकट गहरा सकता है। गहलोत ने सरकार से सूखा राहत, चारा डिपो और वैकल्पिक सिंचाई-पेयजल व्यवस्था पर तत्काल प्रदेशव्यापी तैयारी शुरू करने की मांग की है।
Tags: gehlot
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List