सीएस कॉन्फ्रेंस : विभागों को कार्यपालना रिपोर्ट और नवाचारों पर निर्देश, विभागों की तैयारियों का किया गया मूल्यांकन
नई नीतियों से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा की गई
"हरियालो राजस्थान" अभियान और जल शक्ति अभियान के तहत विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया।
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने हाल ही में आयोजित चौथी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा के लिए विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने संपर्क पोर्टल और CPGRAM पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण, लंबित विधानसभा प्रश्नों और आश्वासनों की स्थिति का तुलनात्मक आकलन किया। सीएस ने विभागों को जन सामान्य सेवाओं में नवाचार और त्वरित सेवाओं की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी देने के निर्देश दिए। बैठक में 18 अप्रैल से 5 मई तक लंबित और निस्तारित ई-पत्रावलियों की प्रगति, पेंडिंग कैबिनेट नोट्स, PLS/क्लीयर्स में पेंडिंग मामलों, और नई नीतियों से संबंधित घोषणाओं की समीक्षा की गई।
इसके अलावा, "हरियालो राजस्थान" अभियान और जल शक्ति अभियान के तहत विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया। सीएस ने परफॉर्मेंस इंडेक्स की विभागवार प्रगति पर विशेष जोर देते हुए इसकी समीक्षा की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि जल्द ही एक विशेष बैठक आयोजित कर कार्यपालना की समग्र प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

Comment List