साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ाने का झांसा देकर 58 वर्षीय व्यक्ति से 3.19 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की। आरोपी ने फोन पर प्रक्रिया पूरी करवाकर कार्ड से रकम निकाली।

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ाने के नाम पर एक 58 वर्षीय व्यक्ति से 3 लाख 19 हजार 685 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रताप नगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जगतपुरा निवासी नवीन कुमार मुदगल (58) ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पास क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने रिवॉर्ड पॉइंट के संबंध में जानकारी लेने के बाद क्रेडिट कार्ड से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी कर दी। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 3 लाख 19 हजार 685 रुपए की राशि फर्जी तरीके से निकाल ली गई। रकम कटने का पता चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर