फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छोटा रिटर्न दिखाकर फंसाया

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए जयपुर के एक डॉक्टर से करीब ₹3.81 करोड़ की धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराए थे।

जयपुर । राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के नाम पर देशभर में ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नागपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (साइबर क्राइम) विजय कुमार सिंह ने बताया कि टेलीग्राम ग्रुप ‘CMC Global CS’ के जरिए 3 करोड़ 81 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले गिरोह के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी रक्षक राहुल गजभिये को महाराष्ट्र के नागपुर से पकड़ा गया है।

मामले की शुरुआत तब हुई, जब मालवीय नगर निवासी 45 वर्षीय डॉक्टर प्रेम रतन ने निवेश के विकल्प तलाशने के लिए गूगल पर फॉरेक्स ट्रेडिंग वेबसाइट ‘CMC Global CS’ सर्च की। इसके बाद ठगों ने उनसे संपर्क कर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और आधार तथा पैन कार्ड सहित व्यक्तिगत दस्तावेज लेकर उनके नाम पर एक फर्जी वर्चुअल ट्रेडिंग खाता खोल दिया।

शुरुआत में ठगों ने कम निवेश पर छोटा रिटर्न देकर डॉक्टर का भरोसा जीता। इसके बाद भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे चरणबद्ध तरीके से 3.81 करोड़ रुपये निवेश करवा लिए। वर्चुअल पोर्टल पर निवेश बढ़ता हुआ दिखाया जाता रहा, लेकिन जब डॉक्टर ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से हटा दिया गया और सभी संपर्क तोड़ दिए गए।

शिकायत मिलने पर साइबर एसपी सुमित मेहरड़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और टेलीग्राम ग्रुप्स का तकनीकी विश्लेषण कर नागपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और देशभर में फैले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Read More रामपुरा-कंवरपुरा स्कूल एक ही तबेला नहीं : 1210 स्कूल जमींदोज किए जाने के इंतजार में, 611 स्कूल बिना भवनों के संचालित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक