साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे

शिकायत के आधार पर ई-एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए करधनी थाना भेजी

साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे
सुभाष चौक और करधनी इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाकर 2.70 लाख रुपए ठग लिए। सुभाष चौक में ठगों ने बातचीत में उलझाकर मोबाइल में एनी-डेस्क ऐप डाउनलोड करवाई और क्रेडिट कार्ड से 1.64 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं करधनी में रवि शर्मा के खाते से 1.05 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत की।

जयपुर। शहर के सुभाष चौक और करधनी थाना इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाकर उनके खातों से कुल 2.70 लाख रुपए पार कर लिए। सुभाष चौक इलाके में ठगों ने एक व्यक्तिको बातचीत में उलझाकर उसके मोबाइल में एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवा ली। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड खाते से 1.64 लाख रुपए निकाल लिए।

करधनी इलाके में भी एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.05 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना 30 सितंबर की है। मंगलम सिटी निवासी रवि शर्मा ने ठगी के तुरंत बाद साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ई-एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए करधनी थाना भेजी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Tags: cyber

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा, कांग्रेस ने कहा-  अब बचना मुश्किल है, गिरफ्तारी दो और जेल जाओ
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।...
भदोही के कालीन उद्योग को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,340 करोड़ की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात
ज्ञानेश कुमार ने मनमानी की, 13 करोड़ नाम काटे : पायलट
पंचायत चुनाव से पहले जयपुर में निषेधाज्ञा लागू: हथियार, सभा-जुलूस, भड़काऊ प्रचार और बिना अनुमति ध्वनि यंत्रों के इस्तेमाल पर रोक
बिहार में गंडक, गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक उफनीं, कई जगह खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा बरकरार
साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे
प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग