ओवरस्पीड पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया

ओवरस्पीड पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार इतवारी (45) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसे ब्रेन डेड घोषित किया गया और बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की है।

जयपुर। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब काम पर जा रहे एक साइकिल सवार को ओवरस्पीड पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी इतवारी (45) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो महीनों से अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था और सुबह-सुबह गाड़ियों की साफ-सफाई का काम करता था। रोज की तरह वह 9 फरवरी सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर काम पर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि हल्दीघाटी मार्ग पर मेवाड़ अपार्टमेंट के सामने रोड क्रॉस करते समय महाराणा प्रताप सर्किल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इतवारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल इतवारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के चलते परिजन उसे उत्तर प्रदेश ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More वायदा बाजार में नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल