युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देगा डाबर ग्लुकोज़ का एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन

पर्याप्त पानी और ऊर्जा का संतुलन भी उतना ही जरूरी

युवा खिलाड़ियों को नई ऊर्जा देगा डाबर ग्लुकोज़ का एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन
डाबर इंडिया लिमिटेड के इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक ब्रांड डाबर ग्लुकोज़ ने देशभर के युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें ऊर्जा व स्टैमिना के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लॉन्च।

जयपुर। डाबर इंडिया लिमिटेड के इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक ब्रांड डाबर ग्लुकोज़ ने देशभर के युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें ऊर्जा व स्टैमिना के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लॉन्च किया है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जयपुर स्थित ऐम बैडमिंटन अकादमी में विशेष एनर्जी एवं स्टैमिना जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल के दौरान फिटनेस, ऊर्जा, पोषण और हाइड्रेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी के लिए केवल अभ्यास ही नहीं, बल्कि सही खानपान, पर्याप्त पानी और ऊर्जा का संतुलन भी उतना ही जरूरी होता है।

सत्र में यह भी समझाया गया कि यदि शरीर में पर्याप्त ऊर्जा नहीं होगी तो खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इस अवसर पर खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को स्टैमिना बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास, संतुलित आहार और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने की आदत खिलाड़ियों को लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है। खिलाड़ियों को यह भी बताया गया कि खेल के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर थकान जल्दी महसूस होती है, जिससे प्रदर्शन प्रभावित होता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस