डाबर के वंडर हर्ब अभियान में पुदीने की ताकत पर जोर, गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव का संदेश

पेट की समस्याओं में राहत देने वाला भरोसेमंद आयुर्वेदिक उत्पाद

डाबर के वंडर हर्ब अभियान में पुदीने की ताकत पर जोर, गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव का संदेश
भारत की विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को ‘वंडर हर्ब’ के रूप में प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों और कंपनी के अधिकारियों ने पुदीने के औषधीय गुणों तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी।

जयपुर। भारत की विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को ‘वंडर हर्ब’ के रूप में प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों और कंपनी के अधिकारियों ने पुदीने के औषधीय गुणों तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सुमित दोराया ने कहा कि पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो विशेष रूप से तेज गर्मी के दौरान पेट संबंधी समस्याओं से राहत देने में सहायक हो सकता है। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण बदहजमी, गैस, एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी परेशानियां आम हो गई हैं।

ऐसे में लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों के लिए पुदीने का सेवन लाभकारी माना जाता है। डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के बीच उपभोक्ता प्रभावी एवं प्राकृतिक समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डाबर आयुर्वेद की पारंपरिक विरासत को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्राकृतिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, डाबर पुदीन हरा बदहजमी, गैस और एसिडिटी जैसी सामान्य पेट की समस्याओं में राहत देने वाला भरोसेमंद आयुर्वेदिक उत्पाद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
मंगलवार को आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के भारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार लाल निशान में बंद...
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री