अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का निधन, जोधपुर में हुआ अंतिम संस्कार 

ताओं ने गहरा शोक प्रकट किया

अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का निधन, जोधपुर में हुआ अंतिम संस्कार 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।  

जोधपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्णव का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में भर्ती थे। एम्स सूत्रों के अनुसार दाउ लाल वैष्णव ने मंगलवार पूर्वाह्न 11:52 बजे अंतिम सांस ली। जोधपुर में मंगलवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डा प्रेम चंद बैरवा, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र ङ्क्षसह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।  

बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इसी तरह  शर्मा ने दुख जताते हुए कहा कि अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवगंत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख में संबल प्रदान करें। देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री दाऊ लाल वैष्णव एक सरल एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

शेखावत ने अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल के निधन के समाचार को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि दाउ लाल वैष्णव एक सरल और कर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। मुझे हमेशा उनसे पितृवत स्नेह मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और अश्विनी वैष्णव और उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति मिले। गहलोत ने भी ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की। इसी प्रकार अन्य कई नेताओं ने दाउलाल वैष्णव के निधन पर दुख प्रकट किया है। 

 

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

Tags: vaishnav

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग