बस चालक का आमेर पहाड़ी पर मिला शव : पास में सेलफॉस का खाली पैकेट, 6 दिन से था चालक लापता

मोबाइल लोकेशन से पहाड़ी तक पहुंची पुलिस

बस चालक का आमेर पहाड़ी पर मिला शव : पास में सेलफॉस का खाली पैकेट, 6 दिन से था चालक लापता
हांडीपुरा पहाड़ी पर छह दिन से लापता बस चालक महेश शर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मोबाइल अचानक चालू होने पर पुलिस लोकेशन के जरिए पहाड़ी तक पहुंची। शव के पास सेलफॉस का खाली पैकेट मिला है। परिजनों ने एक करोड़ रुपए मुआवजे, सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।

जयपुर। आमेर की हांडीपुरा पहाड़ी पर शनिवार दोपहर छह दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेश शर्मा निवासी आंधी के रूप में हुई है। वह प्राइवेट बस चलाता था। शव के पास पुलिस को सेलफॉस का खाली पैकेट मिला है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। एसीपी आमेर प्रोबेशनर आईपीएस प्रतीक सिंह ने बताया कि महेश 11 अक्टूबर को सुबह गांव से सवारियां लेकर जयपुर के लिए निकला था। रात करीब 9.30 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने तलाश की तो उसकी बस रामगढ़ मोड़ पर खड़ी मिली लेकिन महेश का पता नहीं चला। इसके बाद 12 अक्टूबर को ब्रह्मपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मोबाइल लोकेशन से पहाड़ी तक पहुंची पुलिस

सिंह ने बताया कि पुलिस ने महेश शर्मा की तलाश मोबाइल नंबर के आधार पर शुरू की। शुक्रवार देर रात मोबाइल चालू होने पर उसकी लोकेशन आमेर के हांडीपुरा पहाड़ी क्षेत्र में मिली। परिजनों ने मांगी नौकरी और

एक करोड़ की राशि

Read More तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना

सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग एक करोड़ रुपए, डेयरी बूथ, सरकारी नौकरी और जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Read More एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता

अचानक कैसे चालू हुआ मोबाइल

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने पर दी शुभकामनाएं

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे अचानक महेश का मोबाइल चालू हुआ था। तुरंत मोबाइल की लोकेशन खंगाली गई तो वह आमेर पहाड़ी की आई। इस कारण शनिवार सुबह सर्च किया तो महेश का शव मिला। उसे जानवरों ने नोंच रखा था। अब पुलिस जांच कर रही है।

Tags: driver

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू
सुंदरता नहीं, अब विज्ञान की प्रतिभा बनेगी पहचान! सैन्य सरकार ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक लगाकर युवतियों के लिए राष्ट्रीय...
कोलकाता: नवरात्र में बड़ा हादसा, चोरबागान के दुर्गा पंडाल में भगदड़; 18 लोगों की मौत, 45 घायल
मदन राठौड़ के बयान से भड़की कांग्रेस : सड़क पर उतरे नेता, फूंका पुतला
सत्ता परिवर्तन की मांग करना, न अपराध है और न ही कोई साजिश : गहलोत
बारिश में जलने से पहले भीग गए रावण, मथुरा से आए कारीगरों के बनाए पुतले भीगने से बढ़ी चिंता
चुनाव : 273 प्रत्याशियों के नामांकन वैध, कल तक नाम वापसी
बस चालक का आमेर पहाड़ी पर मिला शव : पास में सेलफॉस का खाली पैकेट, 6 दिन से था चालक लापता