दीपक गौतम कांग्रेस सीए सेल राजस्थान के प्रदेश सचिव नियुक्त, लंबे समय से निभा रहे है सक्रिय भूमिका
नितिन व्यास का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ
गठनात्मक कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता और योगदान सराहनीय रहा है। नियुक्ति के बाद दीपक गौतम ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा तथा नितिन व्यास का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) सेल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए कांग्रेस पार्टी ने सीए दीपक गौतम को प्रदेश सचिव (सीए सेल) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य कांग्रेस सीए सेल अध्यक्ष नितिन व्यास ने की है। सीए दीपक गौतम, बनेठा (जिला टोंक) के निवासी हैं, और एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में पहचाने जाते हैं। वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संगठनात्मक कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता और योगदान सराहनीय रहा है। नियुक्ति के बाद दीपक गौतम ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा तथा नितिन व्यास का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए गौरव का विषय है और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ निभाने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर हूँ। इस नियुक्ति से पार्टी के पेशेवर प्रकोष्ठ को एक नई दिशा और सशक्त नेतृत्व मिलने की आशा है।

Comment List