कल से शुरू होगा सहकार दीपोत्सव मेला, दो करोड़ के ब्रांडेड पटाखे होंगे उपलब्ध
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक शाम 6 बजे करेंगे उद्घाटन
जयपुर। राजधानी जयपुर में लोकप्रिय सहकार दीपोत्सव मेला शुरू होगा। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक शाम 6 बजे नवजीवन उपहार मार्केट में मेले का उद्घाटन करेंगे। मेले में जयपुरवासियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण पटाखे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस बार मेले के लिए करीब दो करोड़ रुपए के ब्रांडेड पटाखे मंगवाए गए हैं। सहकारिता विभाग के सचिव एवं रजिस्ट्रार डॉ. समित शर्मा के निर्देश पर मेले की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, कॉन्फैड के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह मेले की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ब्रांडेड पटाखों के साथ चांदी-सोने के सिक्के भी सहकार दीपोत्सव मेला जयपुरवासियों के बीच खासा लोकप्रिय है।
मेले में पटाखों के अलावा एमएमटीसी के निर्मित चांदी और सोने के सिक्के भी उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही दीपावली पूजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी भी की जा सकेगी। मेले का उद्देश्य आमजन को दीपावली के अवसर पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध करवाना है। नवजीवन उपहार मार्केट में आयोजित होने वाले इस मेले से शहरवासियों को त्योहार की खरीदारी के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

Comment List