ई-बसों की राह में देरी : सितंबर में थम सकते हैं जयपुर के 11 रूट, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

टोडी डिपो से संचालित 90 बसें पहले ही अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुकी

ई-बसों की राह में देरी : सितंबर में थम सकते हैं जयपुर के 11 रूट, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
पीएम ई-बसों की सप्लाई में देरी से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। टोडी डिपो की 90 पुरानी बसें कंडम हो चुकी हैं, जिन्हें फिलहाल 12 सितंबर तक चलाया जा रहा है। 56 ई-बसें पहुंचीं, लेकिन सिर्फ 33 चार रूटों पर चल रही हैं। चार्जिंग स्टेशन भी तैयार नहीं है। सितंबर में 11 रूट प्रभावित होने की आशंका है।

जयपुर। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर एक बार फिर संकट मंडराने लगा है। प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत नई बसों की आपूर्ति में देरी के चलते सितंबर में जयपुर के 11 प्रमुख रूटों पर बस संचालन प्रभावित होने की आशंका है। समय रहते वैकल्पिक बसों की व्यवस्था नहीं होने से हजारों यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टोडी डिपो से संचालित 90 बसें पहले ही अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुकी हैं। इनमें 60 बसें सितंबर 2025 में और 30 बसें मार्च 2026 में कंडम हो चुकी हैं। नई बसें उपलब्ध नहीं होने के कारण इन बसों का संचालन फिलहाल 12 सितंबर तक बढ़ाया है। राजधानी में अब तक केवल 56 पीएम ई बसें पहुंची हैं। इनमें से 33 बसों का संचालन चार रूटों पर संचालित किया है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि टोडी डिपो में ई बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। यदि 12 सितंबर तक नई बसें और आवश्यक चार्जिंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं हुई तो इन 11 रूटों पर संचालन प्रभावित होने की संभावना है।

इन 11 रूटों पर संकट

दौलतपुरा गलता, ट्रांसपोर्ट नगर खिरणी फाटक, दादी का फाटक अग्रवाल फार्म, निवारू खोले का हनुमानजी, चौमूं पुलिया बस्सी, चांदपोल चौमूं, अजमेरी गेट पत्रकार कॉलोनी, चांदपोल कालवाड़, चांदपोल बगरू, अजमेरी गेट रेनवाल और आरएसबीटीए नायला। इधर अन्य जिलों में पीएम ई बसों का संचालन शुरू हो चुका है।

इनका कहना है

Read More केरल की केजिया लीज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया-2026, अब करेंगी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

नई बसों के संचालन के साथ ही पुरानी बसों के संचालन अवधि में विस्तार पर विचार किया जा रहा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Read More ऑपरेशन एंटीवेनम : 20 लाख की स्मैक बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

-नारायण सिंह, एमडी, जेसीटीएसएल

Read More ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े

Tags: stop

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने मिर्धा को अर्पित की पुष्पांजलि, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद कांग्रेस ने मिर्धा को अर्पित की पुष्पांजलि, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष नाथूराम मिर्धा की पुण्यतिथि पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस नेताओं और...
खड़गे के मंच ‘शुद्धिकरण’ पर प्रियंका गांधी का प्रहार : FIR कराओ, दोषियों पर चले SC/ST एक्ट
चोरी की बाइक समेत 2 वाहन चोर गिरफ्तार : रोजगार की तलाश में आते जयपुर, सुनसान खड़े वाहनों को राहगीरों को बेचते थे आरेापी
चुनाव से पहले 68 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 15 वारंटियों को पकड़ा
नेपाल में बाढ़ में फंसे नागपुर के 102 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे : धार्मिक यात्रा पर गया था समूह, मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार
ई-बसों की राह में देरी : सितंबर में थम सकते हैं जयपुर के 11 रूट, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा