जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी : आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट्स देरी का शिकार, यात्री परेशान

इंडिगो फ्लाइट 45 मिनट लेट रही

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी : आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट्स देरी का शिकार, यात्री परेशान

यह फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है, लेकिन अब शाम 4:20 बजे के आसपास दिल्ली रवाना हो सकेगी।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन पर असर देखने को मिला। इंडिगो की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी। यह फ्लाइट दोपहर 1:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है, लेकिन अब शाम 4:20 बजे के आसपास दिल्ली रवाना हो सकेगी।

इसके अलावा आज सुबह से ही आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट्स देरी का शिकार रहीं। सुबह 9:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 50 मिनट लेट रही। वहीं सुबह 9:55 बजे चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट भी करीब 50 मिनट की देरी से रवाना हुई। सुबह 10:10 बजे मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एक घंटे की देरी से उड़ी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे जोधपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 45 मिनट लेट रही। वहीं सुबह 10:55 बजे मुम्बई के लिए जाने वाली इंडिगो फ्लाइट भी करीब 50 मिनट की देरी से रवाना हुई। लगातार फ्लाइट लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Tags: flights

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य