विधानसभा में स्टेट हाईवे टोल हटाने की मांग : भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने कहा- कांग्रेस सरकार आई और उन्होंने टोल शुरू कर दिए
इस बीमारी को वैर से ही नहीं पूरे राजस्थान से खत्म किए जाएं
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने शून्यकाल में पर्ची के माध्यम से स्टेट हाइवे टोल हटाने का मामला उठाया। कोली ने कहा कि हमारी वसुंधरा सरकार के समय में स्टेट टोल खत्म कर दिए थे।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने शून्यकाल में पर्ची के माध्यम से स्टेट हाइवे टोल हटाने का मामला उठाया। कोली ने कहा कि हमारी वसुंधरा सरकार के समय में स्टेट टोल खत्म कर दिए थे। फिर कांग्रेस सरकार आई और उन्होंने टोल शुरू कर दिए इस बीमारी के बारे में बताना चाहता हूं।
वैर विधानसभा क्षेत्र में इकरामपुर टोल पड़ता है। इसके नजदीक 3 से 4 किलोमीटर के दायरे में भुसावर, छोकरवाड़ा सहित कई टोल है। कांग्रेस ने बीमारी लगा दी। मंत्री से निवेदन है कि इस बीमारी को वैर से ही नहीं पूरे राजस्थान से खत्म किए जाएं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Apr 2026 10:47:02
राजस्थान हाईकोर्ट ने नीट पीजी 2025-26 काउंसलिंग पर अहम फैसला देते हुए कहा कि दूसरे राज्यों के एससी, एसटी और...

Comment List