आमेर के बंदी हाथियों की सवारी बंद करने की मांग, विश्व हाथी दिवस पर वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन इंडिया ने मुख्यमंत्री से की प्रक्रिया तेज करने की अपील
पशु क्रूरता मुक्त पर्यटन का संदेश देगा
विश्व हाथी दिवस पर वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन इंडिया ने आमेर किले में हाथी सवारी बंद करने की मांग दोहराई। संगठन के वाइल्डलाइफ कैंपेन मैनेजर शुभोब्रतो घोष ने मुख्यमंत्री से प्रक्रिया तेज करने की अपील। उन्होंने कहा कि हाथियों की गरिमा और संवेदनशीलता का सम्मान होना चाहिए।
जयपुर। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन इंडिया ने आमेर किले में हाथियों से करवाई जाने वाली सवारी को बंद करने की मांग दोहराई है। संगठन के वाइल्डलाइफ़ कैम्पेन मैनेजर शुभोब्रतो घोष ने कहा कि आमेर किले में बंदी हाथियों पर ध्यान देने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से हाथी सवारी बंद करने की प्रक्रिया को तत्काल तेज करने की अपील की। घोष ने कहा कि ऐसा कदम जयपुर को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की गरिमा के अनुरूप बनाएगा और पशु क्रूरता मुक्त पर्यटन का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी की गरिमा और संवेदनशीलता का सम्मान जंगल में किया जाना चाहिए, जहां वे स्वाभाविक रूप से रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वन्यजीवों का स्थान जंगल है, न कि पीड़ादायक कैद।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Aug 2026 15:39:18
यूपी में यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 74 किमी लंबी लिंक रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा। यूपीडा...

Comment List