नाबालिग बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत : अपार्टमेंट में मिली लाश, धरने पर बैठे परिजन

अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप

नाबालिग बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत : अपार्टमेंट में मिली लाश, धरने पर बैठे परिजन
प्रताप नगर में 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने आरयूएचएस अस्पताल के गेट पर धरना दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हत्या कर 13वीं मंजिल से फेंका गया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के परिचित योगेंद्र मीणा पर नामजद मामला दर्ज कराया है।

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में 15 साल की एक नाबालिग बच्ची के संदिग्ध हालात में मौत के बाद परिजन और स्थानीय निवासी आरयूएचएस हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे गए। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या कर उसे अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से नीचे फेंका गया है। 15 वर्षीय मृतका वंशिका के रिश्तेदार राजेंद्र मित्तल ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस के एक विधायक के परिचित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस हाई प्रोफाइल केस होने के कारण मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में प्रताप नगर थाने के उन पुलिसकर्मियों पर कारवाई की जाए, जो इस मामले में दबाने में शामिल है। मौसेरे भाई लक्ष्य के अनुसार जिस अपार्टमेंट में बिना इजाजत और प्रवेश इंट्री के कोई अंदर नहीं जा सकता, तो बच्ची इतनी आसानी से कैसे अंदर चली गई। आरोप है कि पुलिस, आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही डरा-धमकाकर भगा रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत