मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे

पीएम मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं

मणिशंकर के बयान पर प्रदर्शन : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका, कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल पर जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अय्यर का पुतला फूंका गया। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम का अपमान देश का अपमान है और अय्यर को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

जयपुर। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर रविवार को आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। अय्यर और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अय्यर का पूतला फूंककर रोष जताया। भाजपा कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे कार्यकर्ता गांधी सर्किल पर नारे लगाते हुए एकत्रित हुए।  प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री अजीत माढण, एकता अग्रवाल, नारायण मीना, अपूर्वा सिंह, भाजपा कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीएम मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं

बगड़ी ने कहा कि पीएम के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना पूरे देश का अपमान है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता में इस बयान को लेकर गहरा आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं की भाषा की मर्यादा पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि मोदी का अपमान पूरे देश का अपमान है। अय्यर तुरंत अपने बयान पर माफी मांगें।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ? बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अन्य दिग्गजों ने...
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम,
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास 
‘आपदा को अवसर में बदला’: बदल गया रोटी का जायका, ढाबा संचालक ने गैस सिलेण्डरों के बजाय तंदूर किए शुरू 
ओडिशा में भीषण हादसा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल, मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा