पदोन्नत 9 वरिष्ठ नगर नियोजकों का पदस्थापन, विभाग ने जारी किए आदेश
अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण
नगरीय विकास विभाग ने पदोन्नत 9 वरिष्ठ नगर नियोजकों के पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए। जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों एवं विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई। यह निर्णय शहरी नियोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा।
जयपुर। नगरीय विकास विभाग ने पदोन्नत 9 वरिष्ठ नगर नियोजकों के पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों एवं विभागीय कार्यालयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। यह निर्णय शहरी नियोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेशों के तहत इशिता जे. कुमार को कार्यालय मुख्य नगर नियोजक में पदस्थापित किया गया है। वंदना चौहान को उदयपुर विकास प्राधिकरण, जबकि नेनसी जैन को कार्यालय वरिष्ठ नगर नियोजक, अजमेर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में अर्पित संचेती को नगरीय विकास विभाग, जयपुर, अनुज अग्रवाल को जोधपुर विकास प्राधिकरण तथा अनुज कुमार फागणा को जयपुर विकास प्राधिकरण में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा महावीर सिंह मीणा को स्वायत्त शासन विभाग, योगेश कुमार सांटोलिया को जयपुर विकास प्राधिकरण और मनीष कुमार को जोधपुर नगर निगम में नियुक्त किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन पदस्थापनों से नगरीय नियोजन, विकास परियोजनाओं की निगरानी और शहरी सेवाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

Comment List