उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव

प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मतदान के बाद प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और हर नागरिक को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

दिया कुमारी ने कहा कि यह प्रत्येक आमजन का दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनने में भागीदार बने। उन्होंने नागरिकों से बिना किसी दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने का आह्वान किया।

मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

Read More पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उम्र नहीं रोक पाई मतदान का जज्बा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती