फिटनेस खत्म होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ी रोडवेज बसें, कोटपूतली डिपो की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में

राजस्थान रोडवेज की बड़ी लापरवाही

फिटनेस खत्म होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ी रोडवेज बसें, कोटपूतली डिपो की लापरवाही से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में
राजस्थान रोडवेज के कोटपूतली डिपो में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। डिपो की दो बसें (आरजे-14 पीई 4493 और आरजे-14 पीई 5376) फिटनेस अवधि समाप्त होने के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर रूटों पर चलाई जा रही हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के कोटपूतली डिपो की दो बसें बिना वैध फिटनेस के ही नियमित रूप से रूट पर संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस संख्या आरजे-14 पीई 4493 की फिटनेस 23 अप्रैल 2026 को समाप्त हो चुकी है, जबकि बस संख्या आरजे-14 पीई 5376 की फिटनेस 28 अप्रैल, 2026 को खत्म हो गई। इसके बावजूद दोनों बसें यात्रियों को लेकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। नियमों के अनुसार बिना फिटनेस किसी भी यात्री बस का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिटनेस प्रमाण पत्र वाहन की तकनीकी स्थिति और सड़क सुरक्षा मानकों की पुष्टि करता है।

ऐसे में फिटनेस समाप्त होने के बाद बसों का संचालन यात्रियों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जा रहा है। इस मामले में संबंधित मुख्य प्रबंधक और प्रबंधक संचालन की जिम्मेदारी तय मानी जाती है। परिवहन विभाग के उड़नदस्ते कार्रवाई करते हुए ऐसी बसों को मौके पर जब्त भी कर सकते हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सड़क सुरक्षा मानकों में इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित