पुलिस ने मिटाया 42 लाख का नशे का कारोबार, जानिए क्या-क्या हुआ नष्ट
पुलिस ने जब्त नशे का किया सफाया
दक्षिण पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई में जब्त 42 लाख 3 हजार 250 रुपए कीमत के मादक पदार्थ नष्ट कराए। एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत सोडाला, मानसरोवर, श्यामनगर सहित सात थानों के मामलों में जब्त 2 किलो 65 ग्राम गांजा, 119 ग्राम स्मैक और 86 ग्राम एमडी का निस्तारण किया गया।
जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 42 लाख 3 हजार 250 रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ नष्ट कराए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि थाना सोडाला, मानसरोवर, श्यामनगर, शिवदासपुरा, शिप्रापथ, मुहाना और सांगानेर सदर से संबंधित प्रकरणों में जब्त किया गया।
जब्त मादक पदार्थों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 52 ए के तहत नियमानुसार नष्ट कराया। इनमें 2 किलो 65 ग्राम गांजा, 119 ग्राम स्मैक और 86 ग्राम एमडी शामिल है।
Tags: drugs
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Nov 2026 12:32:19
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर परेड की सलामी ली। इस...

Comment List