देवनानी ने विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शदाणी दरबार में दर्शन कर संत युधिष्ठिर लाल से लिया आशीर्वाद
देवनानी रायपुर पहुंचे तो मुख्यमंत्री से मिले
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री निवास पर हुई मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एक-दूसरे का स्वागत किया। मुलाकात में आपसी संवाद, समन्वय और परस्पर सहयोग से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। शदाणी दरबार में किए दर्शन छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रायपुर स्थित ऐतिहासिक शदाणी दरबार में दर्शन किए। उन्होंने दरबार के नवम पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान सेवा, सत्संग, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। देवनानी ने कहा कि शदाणी दरबार सेवा, आध्यात्मिक साधना और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। संत शदाराम साहिब द्वारा स्थापित इस तीर्थ की परंपरा सवा सौ वर्ष से अधिक पुरानी है। यहां धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सद्भाव, सेवा तथा मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री निर्मला वाधवानी, सुरेश खत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comment List