भगवान रथ पर सवार होकर गुलाबी नगर की सडकों पर निकले : भक्तों ने उतारी आरती, हरे कृष्ण के संकीर्तन से गूंज समूचा माहौल

भक्तों ने उनकी आरती उतारी

भगवान रथ पर सवार होकर गुलाबी नगर की सडकों पर निकले : भक्तों ने उतारी आरती, हरे कृष्ण के संकीर्तन से गूंज समूचा माहौल
गुप्त वृंदावन धाम की ओर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल। सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा व आरती से स्वागत।

जयपुर गुलाबी नगरी भगवान जगन्नाथ के प्रेम में डूब गई। मौका था-गुप्त वृन्दावन की रथ यात्रा, जिसमे पूरे शहर से भक्त जुड़े और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का आशीर्वाद लिया। भगवान रिमोट से चलित सुसज्जित रथ पर सवार होकर गुलाबी नगर की सडकों पर निकले, भक्तों ने उनकी आरती उतारी और पूरे मार्ग पर हरे कृष्ण संकीर्तन किया। गुप्त वृन्दावन धाम की ओर से आयोजित  जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सर्किल के पास जयपुर होटल से हुआ, फि यात्रा धूमधाम से खासा कोठी फ्लाई ओवर, गणपति प्लाजा, गवर्मेंट हॉस्टल चौराहा, पांचबत्ती सर्किल, अजमेरी गेट, अलबर्ट हॉल से होती हुई श्री शिव सत्संग भवन रामनिवास बाग पर महाआरती के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने विभिन्न मार्गो पर भगवान जगन्नाथ का पुष्पों, लों, ूलों, दीपों और नारियल से पूजन कर स्वागत किया। मंदिर के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया की शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति अपने हाथों से भगवान् का रथ खींचता है, उसका फि पुनर्जन्म नहीं होता। रथ पर सवार भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मनुष्य सभी पापों से छूट जाता है।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का श्री अमरापुर दरबार के संतों ने किया स्वागत- भगवान जगन्नाथ रथ का एमआई रोड पर श्री अमरापुर स्थान जयपुर की संत मंडली भव्य स्वागत किया गया। स्वामी मनोहर लाल महाराज, स्वामी मोहन प्रकाश महाराज, संत नवीन, संत गुरदास आदि संत महात्माओं ने तिलक लगा पुष्प माला अर्पित कर रथ पे पुष्प वर्षा कर रथ की रस्सी खींची।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया