श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त, फूलों की होली संग फागोत्सव की धूम

फागोत्सव का आयोजन किया गया

श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त, फूलों की होली संग फागोत्सव की धूम

शिवपथ महिला मंडल ने पानीपेच स्थित शिवपथ संजय कॉलोनी में श्याम भजन संध्या व फागोत्सव का आयोजन किया। श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार और छप्पन भोग सजाया गया। भक्तों ने भजनों पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

जयपुर। शिवपथ महिला मंडल की ओर से पानीपेच स्थित शिवपथ संजय कॉलोनी में बड़े ही भक्तिमय माहौल में श्याम भजन संध्या एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक प्रतिभा, पूनम और महिला कार्यकर्ताओं ने श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग सजाया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भजनों पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली और “हारे के सहारे श्याम हमारे” जैसे भजनों पर खूब झूमे। जयपुर के प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

मनीष केडिया ने बताया कि कार्यक्रम का समापन श्याम बाबा की सामूहिक आरती के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह