एकादशी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से भक्ति का माहौल
दर्शन के लिए लगीं लंबी कतारें
जयपुर। एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को जयपुर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं और दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा।
जयपुर के प्रसिद्ध में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त कतारों में खड़े नजर आए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
एकादशी के महत्व को देखते हुए कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मंदिरों में भगवान विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की। मंदिरों में दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों और मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। सुबह से लगातार श्रद्धालुओं के आने से प्रमुख मंदिरों के आसपास भी चहल-पहल बनी रही। भक्तों में एकादशी पर्व को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया और देर तक मंदिरों में दर्शन का क्रम जारी रहा।

Comment List