रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित

श्रद्धालुओं को करीब 10 हजार रुपए तक की बचत होने की संभावना

रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित
रामदेवरा मेले में दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने वाले वाहनों को यात्री टैक्स में राहत देने की तैयारी। वित्त विभाग से मंजूरी के बाद परिवहन विभाग ने निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी। प्रस्ताव में अधिकतम 10 दिनों के लिए टैक्स की सीमा 6,500 रुपए तय करने की संभावना।

जयपुर। रामदेवरा मेले में राजस्थान आने वाले दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं को परिवहन विभाग यात्री टैक्स में राहत देने की तैयारी कर रहा है। अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों पर देय यात्री टैक्स में छूट दी जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। विभाग को उम्मीद है कि निर्वाचन आयोग से आज-कल में मंजूरी मिल सकती है।

प्रस्ताव के तहत दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर देय टैक्स की अधिकतम सीमा निर्धारित की जाएगी। संभावना है कि अधिकतम 6,500 रुपए टैक्स तय किया जाए। यह टैक्स अधिकतम 10 दिन की अवधि के लिए ही देय होगा। इससे रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं को लेकर आने वाले वाहनों के संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी। मौजूदा व्यवस्था की तुलना में श्रद्धालुओं को करीब 10 हजार रुपए तक की बचत होने की संभावना है। अनुमति मिलते ही परिवहन विभाग इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है।

 

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Read More निकाय चुनाव : क्षेत्रीय दलों की दस्तक से बिगड़ सकता है भाजपा-कांग्रेस का चुनावी गणित

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम नगर निकाय चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान खत्म, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलियों का असर भी अहम
राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। शाम 6 बजे मतदान खत्म...
विश्वकर्मा दिवस पर विद्युत प्रसारण निगम के श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश, पात्र श्रमिकों को नियमों के तहत मिलेगा पूरा वेतन
पूर्व IAS अधिकारी राकेश वर्मा और अभिनेत्री फिरदौस बानो कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने किया दोनों का स्वागत
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सख्ती, 40 संवेदनशील स्थलों पर हाईटेक निगरानी 
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दलितों के प्रदर्शन के बाद सड़क शुद्धिकरण पर तेलंगाना में सियासी बवाल, कांग्रेस ने बीआरएस पर लगाए गंभीर आरोप
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूएई की बड़ी मदद, 38 टन राहत सामग्री लेकर चौथा विमान रवाना; एक करोड़ डॉलर सहायता