मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, नई संरचनाओं व डिजिटल स्क्रीन के लिए एनओसी जारी

प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, नई संरचनाओं व डिजिटल स्क्रीन के लिए एनओसी जारी
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर परिसर में नई संरचनाओं और डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगाने के लिए विभाग ने एनओसी जारी की। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए यह मंजूरी मिली।

जयपुर। मोती डूंगरी गणेश मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा मंदिर परिसर में नई संरचनाओं के निर्माण तथा डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र एनओसी जारी कर दिया गया है। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उनकी सुविधा, बेहतर व्यवस्थाओं और आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण को ध्यान में रखते हुए नई संरचनाओं तथा डिजिटल स्क्रीन लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे विभाग ने निर्धारित शर्तों के साथ मंजूरी प्रदान कर दी है। जारी एनओसी के अनुसार प्रस्तावित संरचना के लिए अधिकृत संरचनात्मक इंजीनियर से स्थायित्व एवं सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेना होगा।

 

साथ ही, संरचना का निर्माण जयपुर शहर के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। डिजिटल स्क्रीन पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन को यातायात पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमतियां भी प्राप्त करनी होंगी। महंत कैलाश शर्मा ने विश्वास जताया कि नई व्यवस्थाओं के लागू होने से श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन का लाभ मिलेगा।

 

Read More लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक बदलाव और शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।...
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश
अश्विनी वैष्णव ने देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी : लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग, कहा- सेतु का काम करेगी ट्रेन
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, नई संरचनाओं व डिजिटल स्क्रीन के लिए एनओसी जारी
राजस्थान के बांधों में जलभराव 45.54 प्रतिशत, 24 घंटे में 13.86 एमसीएम पानी बढ़ा