देवशयनी एकादशी : गोविंद देव जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान

संध्या आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे

देवशयनी एकादशी : गोविंद देव जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री गोविंद धाम स्थित ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी महाराज में विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए।

जयपुर। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्री गोविंद धाम स्थित ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी महाराज में विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। श्रीमन्माध्व गौडेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में मंगला झांकी से पूर्व ठाकुर श्रीजी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को लाल रंग की नटवर वेशभूषा, आकर्षक आभूषण, मुकुट एवं छड़ी धारण कराकर मनोहारी श्रृंगार किया गया। ग्वाल झांकी के पश्चात शालिग्राम श्री नारायण स्वरूप को रजत रथ में विराजमान कर मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम स्थित तुलसी मंच पर लाया गया। यहां महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शालिग्राम भगवान का पंचामृत अभिषेक एवं तुलसी महारानी का पूजन किया।

 

पूजन के बाद भोग अर्पित कर तुलसी महारानी और शालिग्राम भगवान की चार परिक्रमा एवं आरती संपन्न हुई। इसके उपरांत शालिग्राम भगवान को खाट पर विराजमान कर मंदिर की परिक्रमा कराते हुए पुनः गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्रीजी को ऋतु फलों तथा विभिन्न दालों का विशेष भोग अर्पित किया गया। संध्या आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और देवशयनी एकादशी पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Read More जयपुर रेंज की अभिनव सड़क सुरक्षा पहल ‘Operation Safer Roads’, डेटा आधारित वैज्ञानिक विश्लेषण से चिन्हित 93 दुर्घटना संभावित स्थल Google Maps से एकीकृत

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक