डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज

नए रिकॉर्ड में 19 ट्रेनों की बढ़ोतरी

डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज
डीएफसी ने भारतीय रेलवे के साथ मालगाड़ियों के इंटरचेंज का नया रिकॉर्ड बनाया। 13 सितंबर को डीएफसी नेटवर्क पर 927 ट्रेन और 3 लाइट इंजन इंटरचेंज हुए, 11 सितंबर के 908 ट्रेनों के रिकॉर्ड से अधिक। किशनगढ़ बालावास पर भी रिकॉर्ड 59 ट्रेनों का इंटरचेंज।

जयपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) ने भारतीय रेलवे के साथ मालगाड़ियों के इंटरचेंज में नया रिकॉर्ड बनाया है। 13 सितंबर 2026 को डीएफसी नेटवर्क पर भारतीय रेल के साथ 927 ट्रेनों और 3 लाइट इंजनों का इंटरचेंज दर्ज किया गया। इससे पहले 11 सितंबर को 908 ट्रेनों और 9 लाइट इंजनों का रिकॉर्ड बना था। नए रिकॉर्ड में 19 ट्रेनों की बढ़ोतरी हुई है।

डीएफसी ने उत्तर पश्चिम रेलवे के नेटवर्क के साथ किशनगढ़ बालावास इंटरचेंज पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज दर्ज किया। इससे पहले इस पॉइंट पर यह संख्या 55 थी। वहीं, 11 सितंबर को उत्तर पश्चिम रेलवे के पूरे क्षेत्राधिकार वाले नेटवर्क के साथ 146 ट्रेनों का इंटरचेंज हुआ था।

इंटरचेंज का अर्थ भारतीय रेल और डीएफसी के बीच मालगाड़ियों का सुचारू आदान-प्रदान है, जिससे माल परिवहन में समय की बचत होती है। डीएफसी के अनुसार रिकॉर्ड प्रदर्शन बेहतर योजना, वास्तविक समय समन्वय और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि का परिणाम है। समर्पित ट्रैक, विद्युतीकरण, अधिक गति और अधिक एक्सल-लोड क्षमता से माल परिवहन तेज हुआ है। इससे पारंपरिक रेल नेटवर्क पर दबाव कम होने के साथ यात्री और अन्य मालगाड़ियों के लिए भी क्षमता उपलब्ध हो रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूसीसी लागू करने के लिए पिछले दरवाजे का रास्ता नहीं अपनाएं भाजपा : संसद में लाए कानून, उमर ने कहा- इसे अलग-अलग राज्यों में क्यों कर रहे है आप यूसीसी लागू करने के लिए पिछले दरवाजे का रास्ता नहीं अपनाएं भाजपा : संसद में लाए कानून, उमर ने कहा- इसे अलग-अलग राज्यों में क्यों कर रहे है आप
सीएम उमर अब्दुल्ला ने UCC पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि कानून राज्यों के जरिए ‘पिछले दरवाजे’ से नहीं,...
राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज
पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय
सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
केन्द्र सरकार ने खोला 2 हजार पार यूपीआई पर शुल्क का रास्ता : कांग्रेस ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- जनता की जेब पर पड़ेगा बोझ
डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज
इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ