डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-स्क्रिप घोटाला : 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट तैयार कर ट्रांसफर की राशि

लंबे समय से साइबर फ्रॉड नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे

डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-स्क्रिप घोटाला : 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट तैयार कर ट्रांसफर की राशि

साइबर पुलिस ने डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-स्क्रिप घोटाले में 4 और आरोपियों को दबोचा, कुल गिरफ्तारियां 9 पहुंचीं। आरोपियों ने निर्यातकों के खातों में बदलाव कर फर्जी DSC और IEC कोड के जरिए सरकारी प्रोत्साहन राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर की। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान, बिहार और यूपी से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह लंबे समय से साइबर फ्रॉड नेटवर्क चला रहा था।

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर थाना टीम ने डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-स्क्रिप घोटाले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि आरोपियों ने निर्यातकों के खातों में बदलाव कर फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) तैयार किए और सरकारी प्रोत्साहन राशि यानी ई-स्क्रिप्स को दूसरे फर्जी आईईसी खातों में ट्रांसफर कर दिया।

पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार चार आरोपियों की पहचान राहुल झा, यशवंत गर्ग, नदीम खान और सतपाल मुंगरिया के रूप में की है। ये आरोपी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं और लंबे समय से साइबर फ्रॉड नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे।

पहले ये आरोपी हो चुके गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस ने सुल्तान खान, नंद किशोर, निर्मल सोनी, अशोक कुमार भंडारी और प्रमोद खत्री को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी दस्तावेज, म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी आईईसी कोड का उपयोग कर सरकारी प्रोत्साहन राशि हड़प रहे थे।

Read More स्थानीय निकायों में अवैध निर्माण पर सख्ती, सीलिंग प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन की तैयारी

Tags: DGFT

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीआरडीओ ने किया टारा का सफल परीक्षण : भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली, कम लागत वाली अत्याधुनिक प्रणालियों का उपयोग करने वाला पहला ग्लाइड हथियार डीआरडीओ ने किया टारा का सफल परीक्षण : भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली, कम लागत वाली अत्याधुनिक प्रणालियों का उपयोग करने वाला पहला ग्लाइड हथियार
डीआरडीओ और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा तट पर भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली ‘टारा’ का सफल परीक्षण...
अटल प्रगति पथ योजना की रफ्तार सुस्त, सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं में देरी से बढ़ी चिंता
दिल्ली ऑनलाइन सट्टेबाजी: 1,000 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की 18 ठिकानों पर छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
डीजीएफटी-आईसीईगेट ई-स्क्रिप घोटाला : 4 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट तैयार कर ट्रांसफर की राशि
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव : चांदी महंगी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव
भाजपा पदाधिकारियों के नाम और लेटरहेड का दुरुपयोग : 30 करोड़ का फर्जी टेंडर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 12 घंटे में की कार्रवाई
‘पेट गाला’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: स्टाइलिश परिधानों में कुत्ते-बिल्लियों ने किया रेंप वॉक, लोगों ने बताया-यह मेट गाला से भी ज्यादा दिलचस्प