नशे के खिलाफ जागरुकता को लेकर बाइक रैली, डीजीपी ने किया फ्लैग ऑफ

नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरी वर्दी

नशे के खिलाफ जागरुकता को लेकर बाइक रैली, डीजीपी ने किया फ्लैग ऑफ
जंग और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली गुरुवार को अल्बर्ट हॉल पहुंची। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर अजमेर रवाना किया। सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत विभिन्न सुरक्षा बलों के राइडर्स इसमें शामिल हैं। रैली अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गांधीनगर पहुंचेगी।

जयपुर। नशे के खिलाफ जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय बाइक रैली गुरुवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पहुंची। यहां कुछ ही समय में राजस्थान पुलिस के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा रैली को फ्लैग ऑफ किया। इसके बाद रैली अजमेर के लिए रवाना हो गई। रैली में राजस्थान पुलिस के राइडर्स भी शामिल हुए हैं। राइडर्स ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ का संदेश देते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

आमेर फोर्ट भी पहुंची थी रैली

राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली बुधवार शाम को जयपुर के आमेर फोर्ट पहुंची थी। इसके बाद गुरुवार को रैली अल्बर्ट हॉल पहुंची। इस रैली में देश के विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों और एजेंसियों के राइडर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनआईए, आरपीएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एनएसजी और एसएसबी सहित अन्य बलों के राइडर्स शामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर पहुंचेगी रैली

Read More दीपावली पर तारीखों का खेल! धनतेरस से भाईदूज तक जानिए पूरा गणित

जयपुर से रवाना होने के बाद रैली अजमेर पहुंचेगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, 24 अक्टूबर को उदयपुर से गांधीनगर की ओर रवाना होगी। रैली का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

Read More बस चालक का आमेर पहाड़ी पर मिला शव : पास में सेलफॉस का खाली पैकेट, 6 दिन से था चालक लापता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुबई की फ्लाइट या इंतजार की सजा! आज फिर साढ़े छह घंटे की देरी दुबई की फ्लाइट या इंतजार की सजा! आज फिर साढ़े छह घंटे की देरी
दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट यात्रियों को लगातार दूसरे दिन इंतजार करा रही है। गुरुवार को सुबह 7:55 बजे...
चंबल नदी में आया प्रदूषण का उफान, अपशिष्ट पदार्थों व प्रतिमा विसर्जन से पानी हुआ प्रदूषित
अंडर 14 नेशनल कप : कोडाई अकादमी ने यती क्रिकेट अकादमी को हराया
रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति का बड़ा बयान, कुछ तस्वीरें निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं
पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की चुनौती आई सामने
अशोक गहलोत का केंद्र पर रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का लगाया आरोप, बोले- युवा कलाकार की कला का गला घोंटना बेहद निंदनीय
भारतीय मुद्रा बाजार: आरबीआई के कड़े कदमों से संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले रिकवरी जारी