जयपुर में फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी विमान

पहले प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर सकी

जयपुर में फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी, दूसरे प्रयास में सुरक्षित उतरी विमान

जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आई एयर इंडिया फ्लाइट पहले प्रयास में लैंड नहीं कर सकी। अनस्टेबल अप्रोच के कारण पायलट ने गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाते हुए विमान को दोबारा उड़ान दी। करीब 15 मिनट बाद दोपहर 2:05 बजे दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग हुई।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर एक बार फिर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान परेशानी का मामला सामने आया। मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट पहले प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर सकी। दोपहर करीब 1:50 बजे पायलट ने विमान को रनवे पर उतारने के लिए अप्रोच किया, लेकिन दोपहर 1:53 बजे रनवे को टच करने से पहले ही फ्लाइट को दोबारा टेक ऑफ करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान अप्रोच अनस्टेबल होने को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई और विमान को कुछ समय के लिए हवा में ही रखा। इसके बाद दोबारा रनवे पर उतरने का प्रयास किया गया।

अंततः एक गो-अराउंड के बाद दोपहर 2:05 बजे फ्लाइट ने दूसरे प्रयास में जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली। इस दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए घबराहट देखी गई, हालांकि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की जानकारी लेकर स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग