निजी अस्पतालों, लैब और डॉक्टरों की बनेगी डिजिटल आईडी, एचएमआईएस सॉफ्टवेयर अपनाने पर रहेगा विशेष जोर

15 से 30 अक्टूबर तक सघन अभियान चलाया जाएगा

निजी अस्पतालों, लैब और डॉक्टरों की बनेगी डिजिटल आईडी, एचएमआईएस सॉफ्टवेयर अपनाने पर रहेगा विशेष जोर
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जयपुर में 15 से 30 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। निजी अस्पतालों, क्लीनिक, लैब, फार्मेसी और सोनोग्राफी सेंटर की डिजिटल आईडी बनाई जाएगी। निजी डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों को भी डिजिटल पहचान मिलेगी।

जयपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत जयपुर जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य पेशेवरों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने के लिए 15 से 30 अक्टूबर तक सघन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत निजी अस्पतालों, क्लीनिक, लैब, फार्मेसी और सोनोग्राफी सेंटर की डिजिटल पहचान तैयार की जाएगी। साथ ही निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की भी डिजिटल आईडी बनाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य पेशेवरों की हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी (एचपीआईडी) और पात्र स्वास्थ्य संस्थानों की हेल्थकेयर फैसिलिटी आईडी (एचएफआईडी) बनाई जाएगी। इससे निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सकेगा। अभियान के तहत निजी चिकित्सा संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) सॉफ्टवेयर अपनाने पर भी जोर दिया जाएगा। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी के डिजिटल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। विभाग का लक्ष्य जिले के अधिक से अधिक पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य पेशेवरों को डिजिटल व्यवस्था में पंजीकृत करना है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर आंचलिक कार्यालय में हिंदी माह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
बुक ‘चिंग तम अमत्तनि’ का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की काव्य-संग्रह की चर्चा
दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण
पिता की आंखों के सामने जमीन में समा गया 9 साल का बेटा, 640 फीट नीचे जिंदगी की जंग
निजी अस्पतालों, लैब और डॉक्टरों की बनेगी डिजिटल आईडी, एचएमआईएस सॉफ्टवेयर अपनाने पर रहेगा विशेष जोर