लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने राज्यपाल से मुलाकात की, राष्ट्रीय एकता यात्रा के अंतर्गत आये विद्यार्थी

पूर्व में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने लोकभवन में इस दल का अभिनंदन

लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने राज्यपाल से मुलाकात की, राष्ट्रीय एकता यात्रा के अंतर्गत आये विद्यार्थी
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका भी उपस्थित रहे।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दिव्यांग विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए विविधता में एकता की भारत भूमि और लद्दाख से जुड़ी भारतीय संस्कृति के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा विद्यार्थी खूब पढ़ें और माँ भारती का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि लद्दाख कभी भारत का प्रमुख सिल्क मार्ग था। उन्होंने विद्यार्थियों को एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने लोकभवन में इस दल का अभिनंदन किया। इससे पहले इस दल के साथ आए मेजर अमित कुमार ने राष्ट्रीय एकता से जुड़ी विद्यार्थियों की यात्रा के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन