सीमावर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की तैयारियां, अस्पतालों में 336 सीनियर रेजिडेंट लगाए

ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए

सीमावर्ती क्षेत्रों के अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की तैयारियां, अस्पतालों में 336 सीनियर रेजिडेंट लगाए

पाकिस्तान से तनाव के चलते आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सीमावर्ती क्षेत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को और सुदृढ़ किया गया है

जयपुर। पाकिस्तान से तनाव के चलते आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सीमावर्ती क्षेत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं को और सुदृढ़ किया गया है। चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने विभागीय बैठकें लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकतानुसार वरिष्ठ रेजिडेंट्स की तैनाती, उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, दवा आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता किया गया है। 

जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के सीमावर्ती अस्पतालों में 336 वरिष्ठ रेजिडेंट्स (एसआर) की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था कॉलेज प्रशासन द्वारा की जाएगी। अस्पतालों में आईसीयू सहित अन्य स्थानों पर उपकरणों की उपलब्धता व क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा संस्थानों में उपकरण स्टॉक रजिस्टर सत्यापित किए जाने और स्पेयर पार्ट्स, उपभोग्य सामग्रियां, आपातकालीन ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की समुचित उपलब्धता रखने जाने को भी कहा गया है। तैयारियों की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाएगी और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय पर भेजी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन