बांदीकुई में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत डिस्कॉम के एईएन और लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

एसएससी के कार्यालय बुलाया

बांदीकुई में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत डिस्कॉम के एईएन और लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
एसीबी चौकी दौसा ने बुधवार को धर्मराज गुर्जर सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत बांदीकुई रेलवे जंक्शन, छोटेलाल सैनी सहायक अभियंता कार्यालय सहायक अभियंता और धर्मेन्द्र सैनी लाइनमैन प्रथम कार्यालय सहायक अभियंता पवस जयपुर डिस्कॉम बांदीकुई को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जयपुर। एसीबी चौकी दौसा ने बुधवार को धर्मराज गुर्जर सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत बांदीकुई रेलवे जंक्शन, छोटेलाल सैनी सहायक अभियंता कार्यालय सहायक अभियंता और धर्मेन्द्र सैनी लाइनमैन प्रथम कार्यालय सहायक अभियंता पवस जयपुर डिस्कॉम बांदीकुई को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने परिवादी की फर्म के बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर लगाए जा रहे सोलर प्लांट की नेट मीटरिंग के लिए मीटर चेंजिंग ऑर्डर (एमसीओ) जारी करने की एवज में घूस मांगी थी।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी दौसा को शिकायत प्राप्त हुई कि परिवादी ने नेट मीटरिंग की फाइल प्रस्तुत की है। इस फाइल में एमसीओ मीटर चेंजिंग ऑर्डर जारी करने और फाइल आगे बढ़ाने की एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

एसएससी के कार्यालय बुलाया :

एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी दौसा के ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की। आरोपी धर्मेन्द्र सैनी और छोटेलाल सैनी ने परिवादी को आरोपी धर्मराज गुर्जर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत बांदीकुई रेलवे जंक्शन के कार्यालय में बुलाया गया। ट्रेप के दौरान धर्मराज गुर्जर ने परिवादी से 10 हजार रुपए लेकर पांच हजार रुपए धर्मेन्द्र सैनी और छोटेलाल सैनी को खाकी लिफाफे में डालकर दी। इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि के लेन-देन के दौरान शेष पांच हजार रुपए आरोपी धर्मराज गुर्जर ने परिवादी को वापस लौटा दिए, जिन्हें  एसीबी ने कब्जे में ले लिया।

Read More न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण का विरोध तेज, जेडीए ने लगाए लाल निशान; 200 से अधिक दुकानों पर संकट

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर घटाए शुल्क : 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं सरकार ने डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर घटाए शुल्क : 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं
डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात शुल्क में कटौती की है। डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क ₹20 से...
परिवार और समाज की गरिमा हैं बुजुर्ग
मैक्रों ने की पीएम सांचेज से मुलाकात, रक्षा और एआई के लिए ईयू बजट बढ़ाने की मांग
रीको औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे भूजल स्तर बढ़ाने की मिसाल, वर्षा जल संचय के लिए हर 50 एकड़ जमीन पर बनेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर
एशियाई खेल- 2026: नीरू ढांडा की मां ने कहा- बेटी ने देश का नाम रोशन किया, अब ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करें
भारतीय पायलट को जबरदस्त बहादुरी के लिए मेरा सलाम : चाकू लगने के बावजूद किया मुकाबला, मोदी बोले- मच्छार एक हीरो
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कई सालों से लगी रोक हटाई, पदोन्नती को चुनौती देने वाली याचिका खारिज