डिस्कॉम्स ने अभियंताओं की नियम और प्रक्रिया ज्ञान परखने के लिए किया परीक्षा का आयोजन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार पर  विशेष जोर

परिपत्रों से संबंधित प्रश्नपत्र को हल किया

डिस्कॉम्स ने अभियंताओं की नियम और प्रक्रिया ज्ञान परखने के लिए किया परीक्षा का आयोजन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार पर  विशेष जोर
विद्युत भवन पर सिटी सर्किल के सहायक व अधिशासी अभियंताओं की विभागीय नियमों पर परीक्षा ली। आरती डोगरा की पहल पर आयोजित परख में 40 अभियंताओं ने टैरिफ, सप्लाई नियम, सोलर और मीटरिंग से जुड़े प्रश्न हल किए।

जयपुर। सिटी सर्किल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस से जुड़े सहायक अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं ने विभागीय नियमों एवं परिपत्रों से संबंधित प्रश्नपत्र को हल किया। इसके लिए शनिवार को विद्युत भवन में उनकी परीक्षा ली गई। डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा की पहल पर ली गई इस परख का उद्देश्य अभियंताओं में नियमों, प्रक्रियाओं और समय-समय पर जारी होने वाले सर्कुलर्स के प्रति जानकारी एवं समझ बढ़ाना है। डिस्कॉम प्रबंधन का मानना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए फील्ड में तैनात अभियंताओं का अपडेटेड रहना जरूरी है।परीक्षा में जयपुर शहर वृत्त उत्तर और वृत्त दक्षिण में कार्यरत 40 सहायक अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता सम्मिलित हुए।

करीब आधे घंटे की समय सीमा में अभियंताओं ने टर्म्स एंड कंडीशंस फॉर सप्लाई और इसमें समय समय पर हुए संशोधनों, ​टैरिफ आदेश, विभागीय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और नवीनतम दिशा-निर्देश, रूफ टॉप सोलर और मीटरिंग के तकनीकी और विधिक नियम से संबंधित प्रश्न हल किए। इसपरख से अभियंताओं के अध्ययन के स्तर और विभागीय सर्कुलर्स की समझ को मापा जाएगा। सिटी सर्किल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस से जुड़े सहायक अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं ने शनिवार को विभागीय नियमों एवं परिपत्रों से संबंधित प्रश्नपत्र को हल किया। इसके लिए शनिवार को विद्युत भवन में उनकी परीक्षा ली गई। डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा की पहल पर ली गई इस परख का उद्देश्य अभियंताओं में नियमों, प्रक्रियाओं और समय-समय पर जारी होने वाले सर्कुलर्स के प्रति जानकारी एवं समझ बढ़ाना है। डिस्कॉम प्रबंधन का मानना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए फील्ड में तैनात अभियंताओं का अपडेटेड रहना जरूरी है।परीक्षा में जयपुर शहर वृत्त उत्तर और वृत्त दक्षिण में कार्यरत 40 सहायक अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता सम्मिलित हुए। करीब आधे घंटे की समय सीमा में अभियंताओं ने टर्म्स एंड कंडीशंस फॉर सप्लाई और इसमें समय समय पर हुए संशोधनों, ​टैरिफ आदेश, विभागीय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर और नवीनतम दिशा-निर्देश, रूफ टॉप सोलर और मीटरिंग के तकनीकी और विधिक नियम से संबंधित प्रश्न हल किए। इसपरख से अभियंताओं के अध्ययन के स्तर और विभागीय सर्कुलर्स की समझ को मापा जाएगा।

 

Read More प्रदेशभर में मॉडिफाइड वाहनों पर सख्ती, आरटीओ-डीटीओ आज 8 घंटे करेंगे फील्ड ड्यूटी

Read More नीट पेपर लीक मामला: दीपक बैज ने की विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज की निंदा, निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
जयपुर के घाटगेट स्थित भगवान गोगाजी महाराज एवं गोरखनाथ जी मंदिर में विशेष आम मनोरथ का आयोजन किया गया। अधिक...
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर
अवैध निर्माणों पर दूसरे दिन भी चला जेडीए का बुलडोजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
खोहनागोरियान फैक्ट्री अग्निकांड : आग के बाद दर्दनाक मंजर, बेटे की तलाश में बिलखती रही मां